उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में संगोष्ठी एवं रक्तदान शिविर रायपुर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती एवं ऐच्छिक रक्तदान दिवस पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में गंभीर रक्त रोगों पर संगोष्ठी एवं रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। लंदन के हेमेटोलॉजी विशेषज्ञों ने एनीमिया, सिकल सेल, थैलेसीमिया एवं ल्यूकेमिया पर जानकारी दी। शिविर में 37 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को नम्रता सिंह एवं डॉ. विनोद सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।






































































